यूट्यूब से पैसे कैसे कमाए | Best ways to make money from youtube in hindi

दोस्तों आज मैं आपको बताने वाला हूं कि आप यूट्यूब से पैसे कैसे कमाए  |  YouTube पर पैसा कमाने के बहुत सारे तरीके हैं लेकिन लोग कुछ तरीकों के बारे में जानते हैं जैसे कि ज्यादा लोगों को बस इतना ही पता है कि YouTube पर गूगल एडसेंस के ऐप्स लगा कर पैसे कमाए जा सकते हैं |

परंतु किसी ने गौर नहीं किया कि पैसे कमाने के और भी तरीके हैं |

तो मैं आपको वही बताने वाला हूं कि आप ऐसा क्या-क्या कर सकते हैं जिसके माध्यम से आप YouTube से बहुत पैसा कमा सकते हैं अगर आपके पास एडसेंस ना भी हो तब भी तो आइए जानते हैं |

तो आइए जानते हैं यूट्यूब से पैसे कैसे कमाएं |

 

यूट्यूब से पैसे कैसे कमाए – Make money from YouTube in hindi

अब हम विस्तार से चर्चा करेंगे उन तरीकों पर जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति यूट्यूब से बहुत पैसे कमा सकता है।

1. एफिलिएट मार्केटिंग द्वारा यूट्यूब से पैसे कैसे कमाए

यह तरीका सबसे बेहतरीन है पैसे कमाने का यूट्यूब चैनल से | अगर आपके पास अच्छा खासा सब्सक्राइबर बेस है तो |

आपको करना यह है कि Amazon से  प्रोडक्ट को चुन लें , कोई भी  जैसे मोबाइल लैपटॉप कैमरा या जो भी जिसमें आपको रुचि हो | आप उसके बारे में अच्छे से बता सके की उसमें क्या क्या फीचर है और क्या क्या ऐसा है जो लोगों को जानना  चाहिए |

आप उसका एक तरीके से  review अपने चैनल पर भी देना होगा  | और नीचे उस प्रोडक्ट का लिंक जरूर डाल दें |

जब लोग उस लिंक से जाएंगे और उस प्रोडक्ट को खरीदेंगे तो आपके अकाउंट में direct पैसे आएंगे Amazon से |

यह बहुत ही बढ़िया तरीका है जिससे लाखों यूट्यूब चैनल पैसा कमा रहे हैं |

जैसे कि

टेक्निकल गुरुजी

बीबी की वाइन्स

अमित भड़ाना 

कैर्री मिनाटी 

और भी अन्य लोग जिनका YouTube पर बोलबाला है |

आपको बस रेगुलर वीडियो बनानी है और उसके नीचे  बढ़िया बढ़िया एफिलिएट लिंक देनी है और लोगों को बताना भी जरुरी भी होता है की आपने बीचे लिंक दी हुई है |

तब ही लोग नीचे जा कर देखेंगे और आपके लिंक से प्रोडक्ट खरीदेंगे |

दोस्तों एफिलिएट मार्केटिंग एक बहुत ही बेहतरीन तरीका है आज के जमाने में लाखों लाखों रुपए कमाने का |

क्योंकि अगर आप किसी चीज का एक बहुत ही बढ़िया रिव्यू देते हैं तो देखने वाला आकर्षित होता ही है |

और वह लिंक पर क्लिक करके प्रोडक्ट खरीदने जाता ही है |

हम खुद ऐसा करते हैं मैं खुद जब कभी किसी मोबाइल का रिव्यू देखता हूं तो मैं अपने आप ही उनके दिए गए लिंक पर क्लिक कर कर खरीदता हूं |  तो आप जो है इस तरीके को आजमा सकते हैं | अगर आपको आज के दौर में खूब पैसे कमाने है | तो बस आपको इसमें एक चीज चाहिए होती है कि आप लोगों को अट्रैक्ट कर पाए |

नहीं तो आप कितना भी लिंक दे दीजिए कितना भी रिव्यू दे दीजिए कोई फायदा नहीं है |

 

ट्रैफिक के माध्यम से यूट्यूब से पैसे कैस ( How to make money by huge traffic )

 

दोस्तों जो दूसरा तरीका है वह बहुत ही बेहतरीन है | मान लीजिए आपका कोई YouTube पर न्यूज़ चैनल है जहां पर आप लोगों को न्यूज़ बताते हैं या जो अभी घटनाएं हो रही है वह बताते हैं | तो आप देखते होंगे कि वैसे चैनल्स पर लोग ज्यादा टाइम बिताते हैं और देखते हैं |

तो अगर आपका ऐसा कोई चैनल है तो आप एक वेबसाइट बना सकते हैं |

जहां पर आप वही न्यूज़ को डाले और लोगों को बताएं अपने यूट्यूब चैनल पर |

और अपने लिंक को छोड़ दे वीडियो के नीचे |

आप देखेंगे कि ढेर सारे लोग आपकी वेबसाइट पर आएंगे और फिर आप वेबसाइट से  भी पैसा कमा सकते हो |

इस तरीके से आप बहुत सारे पैसे कमा सकते हैं 

ऐसे बहुत से लोग को आपने YouTube पर देखा होगा जो ऐसा करते हैं और खूब पैसा कमाते हैं |

जैसे कि

टेक्निकल गुरुजी

अगर आप उनकी डिस्क्रिप्शन देखें जो वीडियो के नीचे दी हुई होती है तो आप जानेंगे कि वहां पर वेबसाइट के लिंक और पता नहीं कितनी कितनी लिंक दी हुई होती है | जो भी डिस्क्रिप्शन देखता है वह एक बार तो जरूर ही जाता है उस लिंक पर| अगर वह वेबसाइट अच्छी होती है और काम की होती है तो वह एक परमानेंट ग्राहक बन जाता है | जो कि उनके लिए बहुत फायदेमंद होता है |

तो इस तरीके से आप भी कर सकते हैं और जो है बहुत पैसे कमा सकते हैं |

मैं आपको वेबसाइट बनाना सिखाऊंगा फ्री में भी और पैसे वाली वेबसाइट भी बनाना सिखाऊंगा आप बस  हम से जुड़े रहें |

 

अपना खुद का डिजिटल प्रोडक्ट बना कर यूट्यूब से पैसे कैसे कमाए

तीसरा तरीका है कि आप अपना डिजिटल प्रोडक्ट बनाएं |

जैसे कि

अपनी ही इ-बुक या फिर और कोई अन्य डिजिटल प्रोडक्ट और उसको किसी वेबसाइट पर डाल दें  |

जहां पर पेमेंट गेटवे लगा हो जैसे कि Instamojo.com  |

यहां पर आप अपना प्रोडक्ट डाल दें और उसके बाद इसकी लिंक YouTube चैनल के माध्यम से प्रमोट करवाएं | और आप वीडियो में यह बता सकते हैं कि उस प्रोडक्ट में क्या है और लोगों को क्यों  खरीदना चाहिए | अगर लोगों को आपकी वीडियो पसंद आती है और उनको समझ में आता है कि हां वह प्रोडक्ट उन के लिए अच्छा है | तो जरूर नीचे दिए गए लिंक से आपके  प्रोडक्ट को खरीदेंगे |

इस तरीके से आपका बहुत फायदा होगा |

इसमें  कुल मिलाकर दोस्तों आपको खुद का PDF ई बुक बनाना सीखना होगा और उसके बाद आप प्रमोशन के द्वारा अपनी बुक ऑनलाइन बिकवा सकते हैं और लोगों तक पहुंचा सकते हैं |

जब लोग आपके बुक को खरीदेंगे तो आप को डायरेक्ट उसका पैसा मिलेगा जो आपने तय किया होगा |

यह एक बहुत ही बढ़िया माध्यम है पैसा कमाने का क्योंकि इसमें आपको पूरा पैसा मिलता है |

और कोई भी तीसरी पार्टी नहीं होती जो आपका पैसा मारती है अगर आप किसी क्षेत्र में माहिर है और आपको उसकी अच्छे से नॉलेज है तो बिना समय गवाएं अपनी बुक बनाएं और उसे ऑनलाइन promote करवा कर लाखों रुपए घर बैठे कमाए |

दोस्तों यह भी जरूर पढ़ें – 

ऑनलाइन पैसा कैसे कमाएं

कंपनियों के प्रोडक्ट प्रमोट करके यूट्यूब से पैसे कैसे कमाए

 

दोस्तों यह जो तरीका है वह बहुत ही सरल है |

आपको करना यह है कि बस आपको सब्सक्राइब जुटाने हैं लगभग 5000 के करीब |

उसके बाद जब आपके इतने सब्सक्राइब हो जाए तब आपको अप्लाई करना है Famebit.com  पर |

वहां पर 5000 सब्सक्राइबर की लिमिट सेट करी हुई है |

वहां पर बहुत सारी कंपनियां अप्लाई करते हैं प्रमोशन के लिए |

और ढूंढती रहती है ऐसे ही YouTube चैनल मालिकों को जिनके ढेर सारे सब्सक्राइब हों

| ताकि वह कंपनी अपना प्रोडक्ट ज्यादा लोगों तक पहुंचा सके |

इसमें आपका फायदा यह है कि अगर आपका YouTube चैनल है जिसका एक अच्छा नाम बन गया है और आपके ढेर सारे सब्सक्राइबर हैं तो आप उनका प्रोडक्ट प्रमोट करवा सकते हैं | और ढेर सारे पैसे कमा सकते हैं | ₹6000 आराम से मिल जाते हैं किसी भी प्रोडक्ट को अगर आप लोगों तक पहुंचाए तो सही तरीके से | और भी अन्य वेबसाइट है जहां से आप प्रोडक्ट को लेकर प्रमोट करवा सकते हैं और खूब पैसे कमा सकते हैं |

 

अपना खुद का एंड्राइड एप्प बनाकर प्रमोट करके लाखो रूपए यूट्यूब से कमाए

( How to make money by making android apps )

 

दोस्तों आजकल Android ऐप बनाना भी आसान हो गया है |

और लोग खुद का अपना Android ऐप बनाकर Google Play Store या अन्य स्टोर पर डाल रहे हैं |

उसके बाद वह अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से उन एप्स का प्रमोशन करवाते हैं |

अर्थात वह Android ऐप की एक वीडियो बनाते हैं जिसमें कि उन्होंने यह बता रखा होता है कि उसके अंदर क्या खासियत है | अगर वह खासियत कुछ बढ़िया होती है और लोगों को पसंद आती है तो लोग जरूर डाउनलोड करते हैं |

इस तरीके से उनका व्यापार आगे बढ़ता है जो Android एप्प  बनाते हैं |

अगर आप यूट्यूब चैनल चलाते हैं तो यह एक बेहतरीन तरीका है इंटरनेट पर आगे बढ़ने का |

अगर आपके पास यूट्यूब चैनल पर एडसेंस एक्टिवेट नहीं है और आप एड्स के माध्यम से पैसा नहीं कमा पा रहे तो कोई बात नहीं आप खुद का प्रोडक्ट बनाए और यहां प्रमोट करवाएं  |

जिसकी मदद से आप लाखों रुपए कमा सकते हैं |

और लोग कमा रहे हैं इसमें बड़ी बात कुछ नहीं |

बस आपको अपने आसपास देखना है क्या हो रहा है और लोगों को क्या पसंद आ रहा है | और बस आपको उस तरीके का ही एक प्रोडक्ट बनाना है और लोगों को देना है | इसमें यूट्यूब चैनल की क्या भूमिका होती है कि यह कम समय में बहुत लोगों तक आपके विचार आपके प्रोडक्ट पहुंचाता है |

जिसकी वजह से आपका कारोबार इंटरनेट पर तेजी से बढ़ता है |

 

 

अपना फेसबुक पेज वायरल करवाएं और लाइक्स बढ़ाएं

 

दोस्तों आपको लग रहा होगा की अगर हम अपना फेसबुक पेज या इंस्टाग्राम पेज अपने यूट्यूब चैनल के द्वारा प्रमोट करवाएं तो इसमें फायदा क्या है  ?

लेकिन आप मेरी माने  इसमें बहुत फायदा है |

अगर आप कोई Facebook पेज चलाते हैं तो आप यह देखते होंगे कि वहां पर पेज लाइक बहुत कम आते हैं | अगर आप उसके ऊपर दिनभर सही से मेहनत ना करें तो |  लेकिन जब आप YouTube चैनल पर अपने पेज का विज्ञापन करते हैं तो बहुत लोगों के सामने आपका पेज जाता है |

उस पेज को देखने के बहाने ही सही कि वहां पर ऐसा क्या है लोग जरूर जाते हैं  |

उनमें से बहुत लोग लाइक करते हैं  |

एक बार आपके पेज पर सही तरीके से लाइक आ जाए तो उसके बाद likes खुद ही बढ़ता रहता है |

Facebook आपके पेज को खुद ही प्रमोट करता है |

इसलिए आप अपना फेसबुक पेज का विज्ञापन यहां पर कर सकते हैं और उसका विस्तार कर सकते हैं बहुत आराम से |

अब Facebook पेज के विस्तार करने का क्या लाभ है यह भी आप सोच रहे होंगे  |

तो मैं आपको बता दूं कि Facebook एक बहुत बड़ा नेटवर्क है और वहां पर अगर आपके पेज पर हजार लोग भी जुड़े हैं तो यह बहुत बड़ी बात है  | क्योंकि मान लीजिए आपने कोई पोस्ट डाला और उसमें अपने प्रोडक्ट का विज्ञापन डाला है और लोगों ने उसे पसंद किया और उसे शेयर किया अपने दोस्तों के साथ तो सोचिए आप का प्रोडक्ट कितने लोगों तक पहुंच सकता है  |

उसके सेल होने की संभावना कितनी है  |

यह संभावना यूट्यूब चैनल से भी ज्यादा है क्योंकि Facebook पेज पर आपके बहुत सारे लोग जुड़ जाते हैं और उनके जो दोस्त होते हैं वह भी एक तरीके से आपके पोस्ट को देखते हैं  |

और इस तरीके से आप बहुत लोगों तक अपना प्रोडक्ट पहुंचा पाते हैं  |

बहुत से लोग ऐसा कर रहे हैं मैंने खुद ऐसा किया है और मुझे बहुत फायदा हुआ है |

 

यह भी पढ़ें 

मूवी डाउनलोड करना सीखे

Extramovies 2020 – New Bollywood and Dubbed Movies

Khatrimaza – Bollywood, Hollywood and South movies download

Worldfree4u New link – Download 300 mb Movies

MARKETING

Brand name kaise banaye

Digital marketing kya hai

Free me website kaise banaye

Full website kaise banate hain

HOW TO MAKE MONEY ONLINE

Youtube se paisa kese kamaye

Affiliate marketing se kamane ka poora tarika

Dailymotion se paisa kamana seekhe

Online paisa kamane ke kuch tarike

SEO

Seo kya hai ? Full Information

Blog post kaise rank kaise karein

Hindi jankari 

Hosting kya hoti hai

Domain name kya hota hai

एडसेंस क्या है 

Mobile number port kaise karen मोबाइल पोर्ट कैसे करें

Cheap and best phone under 10000 Rs

 

अंतिम महत्त्वपूर्ण शब्द

दोस्तों वैसे तो यूट्यूब से पैसे कमाने के बहुत सारे तरीके हैं पर जो ये 6 तरीके यहाँ पर मैंने आपको बताएं है वो ही सबसे बढ़िया है |

क्योकि ये सारे के सारे तरीके मेरे खुद के आजमाए हुए हैं |

यकीं मानिये मैंने बहुत पैसा कमाया है इस ट्रिक से |

यहाँ पर मैं इसलिए आपको बता रहा हूँ ताकि आप भी खुद के पैरो पर खड़े हो सकें और अपने  पैसा कमा सकें |

दोस्तों अगर आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगी हो तो Facebook पर शेयर करना ना भूले और WhatsApp बगैरा पर भी शेयर कर सकते हैं  | पर शेयर करना ना भूलें ताकि सबको पता चलता है ओनलाइन पैसा कमाने का सही तरीका क्या है तो यह हमारे भारत देश के लिए अच्छा है | क्योंकि आजकल नौकरी वगैरह मिलना मुश्किल हो रही है और लोग गलत मार्ग पर जा रहे हैं | पर मैं चाहता हूं कि सब को बिल्कुल सही मार्ग बताया जाए और सब को बिल्कुल सही तरीके बताए जाएं जिससे वह घर बैठे अमीर बन सकते हैं |  और अपनी जिंदगी काट सकते हैं मजे में |

दोस्तों हमारा Facebook पेज लाइक करना मत भूलिएगा क्योंकि वहां पर भी हमारा यही प्रयास है कि हम आप की मदद करें हर तरीके से |

धन्यवाद

Our social handles

Facebook page

Youtube channel

Leave a Comment