How to make money from affiliate marketing in hindi | अफिलिएट मार्केटिंग से पैसा कैसे कमाए

आजकल लोग बहुत तरीके से ऑनलाइन पैसा कमा रहे हैं | ऑनलाइन पैसा कमाना बड़ी बात नहीं है | पर इसमें आपको ऐसा कोई प्लेटफार्म चुनना होता है जहां पर आपका इंटरेस्ट बना रहे |

और आप काम करते वक्त हमेशा जोश महसूस करें |

अगर आपको ऐसा कोई प्लेटफॉर्म मिल जाए जहां पर आप बिना थके काम कर सकें और दिमाग लगाकर कुछ अलग कर सकते हैं |

तो आप ऑनलाइन पैसा बड़े आराम से कमा सकते हैं |

दुनियाभर में बहुत से तरीके हैं ओनलाइन पैसा कमाने के |

How to make money from Affiliate marketing in hindi

उनमें से ही एक है Affiliate marketing | दोस्तों अफिलिएट मार्केटिंग के माध्यम से लोग लाखों लाखों रुपए हर महीने कमा रहे हैं | बस थोड़ा सा दिमाग लगाकर और थोड़ा सा समय और मेहनत देकर | आप भी कर सकते हैं अगर आप यह समझ ले कि आखिर यह काम कैसे करता है | और सबसे बड़ी बात यह होता कैसे है |

यह सब हम आपको बताने वाले हैं बस आप हमारे वेबसाइट से जुड़े रहें |

और हमारे कंटेंट को लगातार पढ़ते रहे जो हम डालते रहते हैं |

 

चलिए दोस्तों शुरू करते हैं और सीखते हैं  Affiliate marketing कैसे करते हैं |

 

What is Affiliate marketing in hindi

 

दोस्तों Affiliate marketing का सीधा सा अर्थ है की आप दूसरों का प्रोडक्ट बिकवाओ |

उसके बदले में आपको पैसे मिलेंगे मतलब की अगर कोई प्रोडक्ट हजार रुपए का है | और उस कंपनी ने यह कह रखा है कि अगर कोई उसका प्रोडक्ट बिक वाएगा तो उसे उस प्रोडक्ट का 50% मिलेगा |  तो उसका सीधा सा अर्थ है कि आपको ₹500 मिलेंगे | अगर आपने उस प्रोडक्ट को एक बार किसी को बेचा |

 

इसी स्ट्रेटेजी के बल पर यह काम करता है |

और लोग इससे लाखों लाखों रुपए कमा लेते हैं बड़े आराम से बिना किसी मेहनत के जिनका सोशल मीडिया पर दबदबा होता है| अगर आप भी इस strategy से पैसा कमाना चाहते हैं तो एक बात समझ लीजिए की आपको भी सोशल मीडिया पर अपना दबदबा बनाना होगा |

 

 

अफिलिएट मार्केटिंग से पैसा कैसे कमाते हैं ?

( How to make money from Affiliate marketing in hindi )

आज मैं आपको बताने वाला हूं कि आप Affiliate marketing से किस तरीके से पैसा कमा सकते हैं |

यह तरीका बहुत आसान है बस आपको नीचे दिए गए कुछ बिंदुओं पर ध्यान देना होगा |

फिर आप भी माहिर हो जाएंगे और पैसा कमाने लगेंगे |

अपनी फील्ड पहचाने

 

Affiliate marketing से पैसा कमाने के लिए सबसे जरूरी चीज़ है अपनी फील्ड पहचानना |

दोस्तों सबसे पहला काम आपको करना होगा की आपको यह  देखना होगा कि आप को सबसे ज्यादा नॉलेज किस चीज में है |

मतलब की बाजार में बहुत तरीके के फील्ड और प्रोडक्ट है |

लेकिन आप किस फील्ड या प्रोडक्ट में सक्षम है | यह आपको खुद मालूम करना होगा |

 

कुछ उदाहरण के लिए मैं आपको बताता हूं |

 

मान लीजिए कि आप फैशन में बहुत अच्छा नॉलेज रखते हैं | तो आप शर्ट वगैरह जो है बेचकर या उसका प्रमोट कर कर बहुत पैसा कमा सकते हैं | और अगर आप वैसे ही टेक्नोलॉजी में अच्छा हाथ रखते हैं | और आपको बहुत चीजें पता है टेक्नोलॉजी में तो आप उस से रिलेटेड बहुत सारे प्रोडक्ट लोगों को आराम से भेज सकते हैं |

जैसे कि जो गैजेट्स हैं लैपटॉप मोबाइल यह सब बड़े आराम से बेच सकते हैं | और खूब पैसा कमा सकते हैं |

और वहीं अगर आप यह जानते हैं कि घर को कैसे सजाया जाता है |

और कौन सी चीज कहां पर बहुत अच्छी लगती है |

तो आप लोगों को यह बता सकते हैं कि वह अपने घर में कौन से सामान कहां रखें और क्या रखें |

यकीन मानिए इस फील्ड में बहुत पैसा है |

क्योंकि जो घर में सजाने वाले प्रोडक्ट होते हैं वह बहुत महंगे होते हैं | और जब आप लोगों को convince करते हैं और वह वह सामान खरीदते हैं |

तो आपको बहुत ज्यादा उसका कमीशन मिलता है | और आप बहुत पैसे कमाते हैं |

 

कुछ बातों का रखे ध्यान

लेकिन हां आपको यह बात ध्यान रखना होगा कि आप लोगों को बिल्कुल सही चीज बता रहे हैं | और लोग आपकी बात पर विश्वास कर रहे हैं | क्योंकि कोई भी आप पर विश्वास एक बार करेगा और अगर आपने उसे कोई गलत चीज बताई हो तो आपके पास और लौटकर कभी नहीं आएगा | और इसकी वजह से आपको बहुत नुकसान होगा |

इसलिए आपको सबसे पहले यह जानना होगा कि आप किस फील्ड में माहिर हैं |

और लोगों को ऐसा क्या बता सकते हैं जो उन्हें नहीं पता है |

और आप उनके भले के लिए क्या कर सकते हैं |

क्योंकि आपको सबसे पहले उन के भले के बारे में सोचना है आपका भला अपने आप हो जाएगा |

Affiliate marketing से पैसा कमाने के लिए आपको लोगों की मदद करनी आणि चाहिए | यह एक गोल्डन रूल है |

 

अपना ब्रांड बनाएं

 

Affiliate marketing in hindi से पैसा कमाने के लिए ये दूसरा महत्व पूर्ण बिंदु है |

दोस्तों आज के जमाने में अगर आप को इंटरनेट पर बहुत पैसे कमाने है |  तो आपको सबसे पहले एक चीज करनी होगी कि आपको स्टार्टिंग से अपना एक ब्रांड बनाना होगा | मतलब की  YouTube  Facebook  या कोई भी सोशल मीडिया अकाउंट पर आपको एक ही ब्रांड का नाम जो आपने मन में सोचा है | उसका विस्तार करना होगा |

और हर जगह उस से रिलेटेड चीजें डालनी होगी | ताकि लोगों को लगे कि यह एक बहुत बढ़िया ब्रांड नेम है | जो इसी चीज के लिए ही बना है | तब लोग आपके ब्रांड पर ज्यादा भरोसा करते हैं और आपकी बातों को मानते हैं | जो आप लोगों को अपने ब्लॉग या Facebook या अन्य किसी भी सोशल मीडिया अकाउंट पर बताते हैं |

उदाहरण के लिए आप टेक्निकल गुरुजी को देख सकते हैं | उन्होंने हर जगह अपने ब्रांड का नाम टेक्निकल गुरुजी नाम से ही विस्तार किया है |  और देखिए अब कभी भी जब आप टेक्निकल गुरुजी का नाम कहीं पढ़ेंगे |

तो आपको यही लगेगा कि उनका ही ब्रांड है |

तो इसलिए दोस्तों आपको एक ब्रांड बनाना बहुत आवश्यक है | हालांकि यह बात भी सत्य है कि एक अच्छा ब्रांड नेम बनाने में तकरीबन एक 2 साल लग जाते हैं | परंतु इसका फायदा भी आपको बाद में बहुत मिलता है |

 

 

Choose products wisely in Affiliate marketing in hindi

 

इंटरनेट पर आजकल हजारों ऐसी वेबसाइट है | जो Affiliate marketing प्रोग्राम आपको देती है |

परंतु यह सारी आपके लिए एक जैसी अच्छी नहीं हो सकती |

इसमें से कुछ आपके लिए लाभदायक और कुछ आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है | इसलिए आपको देख समझकर एफिलिएट प्रोग्राम चुनना होगा |

वैसे तो बहुत सारे एफिलिएट प्रोग्राम बहुत अच्छे हैं |

परंतु आपको सबसे पहले यह देखना है कि आपका किस फील्ड में बढ़िया हाथ है |

और कौन सा Affiliate marketing प्रोग्राम आपको किस फील्ड में अच्छा कमीशन परसेंटेज देता है |

मतलब कि अगर एक एफिलिएट कंपनी आपको जूते बेचने के लिए 6 परसेंट कमीशन देती है |

दूसरी कंपनी वहीं जूता बेचने के लिए 10 पर्सेंट कमीशन देती है |

तो आप समझ सकते हैं कि आपके लिए 10 पर्सेंट वाला ज्यादा लाभदायक है |

तो इसलिए दोस्तो आपको सबसे पहले यह रिसर्च करना होगा कि कौन सा फील्ड आपके लिए सही है |

उसके बाद आपको यह पता करना होगा कि कौन सा एफिलिएट प्रोग्राम आपको ज्यादा कमीशन दे रहा है |

और इस तरीके से आप बहुत ज्यादा पैसा कमा सकते हैं सिर्फ थोड़ी सी मेहनत से |

उदाहरण के लिए कुछ Affiliate marketing प्रोग्राम्स

  1. Amazon affiliate program
  2. Flipkart affiliate program

 

अपने प्रोडक्ट को प्रमोट करें – Promote Products of Affiliate marketing in hindi

Affiliate marketing की कमर मतलब की बैकबोन मानी जाती है प्रोडक्ट का प्रमोशन | अगर ये नहीं किया तो सब बेकार हो जाता है |

अभी तक आपने सीखा कि किस तरीके से आप यह पता लगा सकते हैं कि आप किस फील्ड में ज्यादा बेहतर हाथ रखते हैं | और उसके बाद आपने यह जाना कि किस तरीके से आप अपना एक ब्रांड बना सकते हैं | और उसके बाद आपने यह भी जाना कि एफिलिएट प्रोग्राम कैसे चुनते हैं | अब आपको इन चीजों के बाद यह देखना बहुत आवश्यक है कि आप अपने प्रोडक्ट को प्रमोट कैसे करेंगे |

मतलब की लोगों तक कैसे पहुंचाएंगे |

आप अपने Affiliate marketing प्रोडक्ट को लोगों तक बहुत तरीके से पहुंचा सकते हैं |

मैं आपको यहां सब बताने वाला हूं कि आप किस तरीके से लोगों तक अपना प्रोडक्ट पहुंचा सकते हैं | वह भी बढ़िया तरीके से |

 

 

==> YouTube पर वीडियो बनाकर

( Promote Affiliate marketing products on YouTube )

 

दोस्तों आप तो जानते ही होंगे की इंडिया में YouTube पर सबसे ज्यादा फेमस टेक्निकल गुरुजी , मोबाइल फोन और अन्य टेक्नोलॉजी वाले गैजेट का वीडियो बनाते हैं | और उसमें बताते हैं कि उस मोबाइल में क्या खासियत है | या फिर उस गैजेट में क्या खासियत है |

फिर नीचे वीडियो में Affiliate marketing के लिंक देते हैं |

दोस्तों यह लिंक Affiliate marketing वाली ही होती है |

जिस पर अगर आप क्लिक करके प्रोडक्ट खरीदें तो |

उस प्रोडक्ट का कमीशन सीधा टेक्निकल गुरुजी के अकाउंट में पहुंच जाएगा |

वैसे ही दोस्तों आप भी वीडियो बना सकते हैं |

उसमे  जिस फील्ड में आप एक्सपर्ट है और जो Affiliate marketing प्रोडक्ट आप लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं , दिखाना चाहते हैं |

लेकिन आपको एक बात का ध्यान रखना होगा कि आप लोगों को सही सही चीजें बताएं |

ताकि लोगों का भरोसा आप पर बना रहे | और लोग बार-बार आपके पास आए आपकी वीडियो देखने |

अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको भविष्य में बहुत नुकसान उठाना पड़ सकता है |

क्योकि जब लोग आप के पास दोबारा आएंगे ही नहीं तो आप पैसे कैसे कमा सकते हैं |

 

==> वेबसाइट बनाकर

( Promote Affiliate marketing products on Website )

दोस्तों आप अपनी एक खुद की वेबसाइट बनाकर भी किसी प्रोडक्ट का रिव्यू दे सकते हैं |

और लोगों तक अपना अफिलिएट प्रोडक्ट पहुंचा सकते हैं बिना किसी समस्या के |

वेबसाइट पर लिखे गए पोस्ट लोगों को ज्यादा पसंद आते हैं |

जो इंटरनेट पर कोई भी सामान खरीदने से पहले रिसर्च  करते हैं |

तो अगर आप उनका दिल जीतने में कामयाब हुए |

तो आप लाखों लाखों रुपए कमा सकते हैं बिना किसी समस्या के | अपनी वेबसाइट के माध्यम से |

इंडिया में इस तरह की वेबसाइट बहुत ज्यादा बन  गई है |

परंतु फिर भी ऐसे कई फील्ड खाली है जिसके बारे में किसी ने अभी तक सोचा नहीं | अगर आप वह सोच सकें तो आप कमाल का मुनाफा कमा पाएंगे |

 

==> Facebook के माध्यम से

( Promote Affiliate marketing products on Facebook )

दोस्तों आप अपना प्रोडक्ट Facebook के माध्यम से भी लोगों तक पहुंचा सकते हैं |

अगर आप का एक अच्छा खासा ब्रांड नेम बन चुका है | तो आपको बस करना है यह है कि आपको एक फेसबुक पर पेज बनाना है |

और उस पर ढेर सारे लोगों को बुलाना है मतलब की लोगों से लाइक करवाना है |

जितने लोग आपके Facebook पेज से जुड़ेंगे उतना ही आपका फायदा है |

क्योंकि जब आप कोई भी प्रोडक्ट का लिंक अपने फेसबुक पेज पर डालेंगे | तो आप एक ही समय पर ढेर सारे लोगों तक अपना लिंक पहुंचा सकते हैं |

और संभावना बढ़ जाती है कि उसमें से कुछ प्रतिशत लोग वह प्रोडक्ट खरीद लें |

और इस तरीके से आप Facebook पेज का इस्तेमाल करके बहुत पैसे कमा सकते हैं |

==> ई बुक बनाकर

( Promote Affiliate marketing products with E-books )

 

दोस्तों अगर आपको ई बुक बनाना आता है तो आप इसके माध्यम से भी ढेर सारे पैसे कमा सकते हैं | आपको करना यह होगा कि जिस क्षेत्र में आप माहिर हैं | आपको उसी पर एक ई बुक बनानी होगी | और उसके अंदर उसी क्षेत्र से संबंधित अफिलिएट प्रोडक्ट का लिंक उस में डालना होगा | ताकि लोग जब आपकी book पढ़ें तो वह उस लिंक पर क्लिक करके बड़े आराम से प्रोडक्ट खरीद सकते हैं |

इसमें आपको एक बात का ध्यान रखना है कि आपको संपूर्ण जानकारी देनी होगी |

उस फील्ड के बारे में जिसके बारे में आप लोगों को बताना चाह रहे हैं |

क्योंकि अगर लोगों को आपका लिखा हुआ पसंद आएगा तभी वह लिंक पर क्लिक करेंगे और आप का प्रोडक्ट खरीदेंगे |

वरना कोई सवाल ही नहीं उठता कि आपका कोई प्रोडक्ट खरीदें बिना सही जानकारी के |

तो आपको सही जानकारी वहां पर देना बहुत आवश्यक है |

 

दोस्तों यह कुछ तरीके थे जिसके माध्यम से आप Affiliate marketing से बहुत पैसा कमा सकते हैं |

 

 

Common Terms for Affiliate marketing in hindi

 

Affiliates

Affiliates हम और आप जैसे उन Bloggers को कहा जाता है जो Affiliate Program का प्रयोग करके किसी Product को Promote करके Online Companies से कमीशन प्राप्त करते हैं |

 

Affiliate Program

बहुत सारी Online Companies जैसे Flipkart, Amazon, Hostgator, Bluehost आदि अपने प्रोडक्ट्स या Services को Promote करने के लिए Affiliate Programs चलाती हैं |

इन प्रोग्राम्स में ये Recommend करने वाले Bloggers को उनकी लिंक द्वारा Sale होने पर कमीशन प्रदान करती हैं |

 

Affiliate Link

यह वह लिंक है जो एक Company अपने Affiliates को Sign In करने के बाद Products को Promote करने के लिए देती है | यह एक प्रकार की Tracking Link होती है जो Company को यह Information देती है कि कोई Buyer कौन से Affiliate की लिंक पर क्लिक करके उसके प्रोडक्ट तक पहुंचा है |

 

Affiliate ID

Affliate ID भी Affliate Link की तरह ही होती है |

कुछ Online Companies Affiliate Links की जगह पर Affiliates को Affiliate ID प्रदान करती हैं जिसका प्रयोग वे Promote करने के लिए करते हैं |

 

Payment Mode in Affiliate marketing in hindi

Affiliate Companies जिन माध्यमों से अपने Affiliates को Payment करती हैं वे Payment Mode कहलाते हैं |

ज्यादातर कंपनियां

  • Cheque,
  • Wire Transfer,
  • Paypal

और अन्य माध्यमों से Affiliates को Payment करती हैं |

Commission Percentage of Affiliate marketing in hindi

कोई कम्पनी अपने Affiliates को उनके द्वारा Promote किये गए Product की कीमत का जितने प्रतिशत हिस्सा Sale होने पर देती है वही Commission Percentage कहलाता है |

अलग अलग कंपनियां अपने Affiliates को अलग अलग Commission Percentage प्रदान करती हैं |

 

यह भी पढ़ें

MARKETING

Brand name kaise banaye

Digital marketing kya hai

Free me website kaise banaye

Full website kaise banate hain

HOW TO MAKE MONEY ONLINE

Youtube se paisa kese kamaye

Dailymotion se paisa kamana seekhe

Online paisa kamane ke kuch tarike

SEO

Seo kya hai Full Information In Hindi

Blog post kaise rank kaise karein

Hindi jankari 

Hosting kya hoti hai

Domain name kya hota hai

एडसेंस क्या है 

Mobile number port kaise karen मोबाइल पोर्ट कैसे करें

Cheap and best phone under 10000 Rs

 

अंतिम महत्त्वपूर्ण शब्द

Affiliate marketing बहुत आसान है और  एक ऐसा तरीका है जो आपको थोड़ी सी मेहनत में बहुत पैसा दे देती है |

बस आपको लोगों का दिल जीतना आना चाहिए |

और सही समय पर सही प्रोडक्ट लोगों को बताना आना चाहिए |

ताकि वह मजबूर होकर खरीद सकें और उन्हें यह लगे कि हमारा प्रोडक्ट उनके लिए बिल्कुल सही है |

धन्यवाद

Our social handles

Facebook page

Youtube channel

4 thoughts on “How to make money from affiliate marketing in hindi | अफिलिएट मार्केटिंग से पैसा कैसे कमाए”

  1. dearsir main apni ebook amazon kindle par upload hia ebook ko main kaise promote karau sell karne ke liye videshi sito par kaise link du ebook ka

    Reply
    • Bahut sare tarike hain promote karwane ke.
      You can run facebook ads and google ads to promote your book.
      You can also contact website owners to put banners and write post regarding promotion of your book.
      Thanks

      Reply

Leave a Comment