NEFT की फुल फॉर्म? NEFT से तात्पर्य National electronic fund transfer से है।
एक दौर था जब एक खाते से दूसरे खाते में पैसे ट्रांसफर करने या पैसे रिसीव करने की प्रक्रिया अत्यंत जटिल थी. विशेषकर आपातकालीन स्थिति में, लोगों को बड़ी समस्या होती थी। जिसे देखते हुए November 2005 में आरबीआई ने NEFT नामक एक online payment system प्रस्तुत किया।
जिसके माध्यम से लोगों के लिए पैसे भेजना आसान और सुलभ हो गया।
बीते 16 वर्षों से NEFT का प्रयोग पैसों के लेनदेन हेतु लोगों द्वारा किया जा रहा है। तो यह Neft kya hai? इसमें transaction limit कितनी है? और आप इसका कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं? सारी जानकारी आपको यहां मिलेंगी।
Neft क्या है? पूरी जानकारी
National electronic fund transfer अर्थात Neft देश का पहला इलेक्ट्रॉनिक payment सिस्टम है। जिसका उपयोग कर देशभर में किसी भी बैंक अकाउंट में पैसा ट्रांसफर किया जा सकता है। देश की अर्थव्यवस्था को कैशलेस बनाने और online banking को बढ़ावा देने वाले इस पेमेंट सिस्टम की देखभाल आरबीआई द्वारा की जाती है।
Neft देश के निवासियों को कैश या चेक के बिना लेनदेन करने की सुविधा देता है। इसमें लेनदेन की कोई लिमिट नहीं है। वर्तमान में देश का प्रत्येक बैंक इसके जरिए अपने ग्राहकों को पेमेंट करने की सुविधा देता है।
आपका बैंक neft Enabled है या नहीं चेक करने के लिए आप RBI की वेबसाइट पर Neft Enabled Bank की List देख सकते हैं।
https://m.rbi.org.in//Scripts/bs_viewcontent.aspx?Id=2009
इसकी एक बड़ी खासियत है कि
- इसका उपयोग देश में कहीं भी किसी के भी बैंक अकाउंट में पैसे भेजने के साथ-साथ पड़ोसी देश नेपाल में भी (इंडों- नेपाल प्रेषण सुविधा योजना के तहत) लेनदेन किया जा सकता है।
ट्रांजैक्शन लिमिट क्या है?
- Neft के जरिए पैसा भेजने की कोई भी अधिकतम या निम्नतम सीमा नहीं है।
- आप 1 दिन में ₹1 से लेकर अधिकतम कोई भी अमाउंट ट्रांसफर कर सकते हैं।
- हालांकि एक बारी में आप अधिकतम ₹50,000 किसी के खाते में ट्रांसफर कर सकते हैं।
NEFT से पैसा भेजने का टाइमिंग
कुछ सालों पहले तक जहां Neft के जरिए उपयोगकर्ता सुबह 8 से शाम 6 बजे तक ही केवल लेनदेन कर सकते थे। लेकिन हाल ही में आरबीआई द्वारा कि गई घोषणा के अनुसार आप 24×7 किसी भी समय नेट बैंकिंग के जरिए अपने बैंक में पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं।
पैसे ट्रांसफर करने के लिए क्या चाहिए?
Neft से पैसे ट्रांसफर करने के लिए 4 चीजों का होना जरूरी है।
• बैंक अकाउंट
•बैंक में रजिस्टर मोबाइल नंबर
• एटीएम कार्ड
• और नेट बैंकिंग सेवा एक्टिवेट होनी चाहिए।
अगर यह सभी चीजें आपके पास उपलब्ध हैं तो चलिए जानते हैं
Neft से पैसे ट्रांसफर कैसे करें?
Neft के जरिए अगर आप किसी के खाते में पैसा ट्रांसफर करना चाहते हैं, तो आपको नीचे दिए गई प्रक्रिया का पालन करना होगा।
1. सबसे पहले आप अपने बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने Net बैंकिंग यूजरनेम& पासवर्ड के साथ लॉगिन करे।
2. सफलतापूर्वक Login करने के बाद स्क्रीन पर दिए Neft Fund Transfer ऑप्शन पर क्लिक करें।
3. अब यहां बेनिफिशियरी डीटेल्स डालें, यहां पर रिसीवर का नाम, bank account, IFSC code इत्यादि सभी जानकारी भरें।
4. अब beneficiary details Add करने के बाद
5. बस आपको Amount डाल कर Send बटन पर क्लिक करना है।
जिससे सफलतापूर्वक पैसे दूसरे व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हो जाएंगे।
एन.ई.एफ.टी ( National electronic fund transfer ) के फायदे
Neft का उपयोग करने के एक उपयोगकर्ता को निम्न फायदे मिलते हैं।
- आपको पैसों के लेनदेन हेतु शारीरिक तौर पर बैंक या किसी भी अन्य स्थान पर उपस्थित रहने की जरूरत नहीं होती।
- NEFT से किया जाने वाला लेनदेन पूरी तरह सुरक्षित होता है।
- RBI लगातार इस पेमेंट सिस्टम को बेहतर करने के लिए तत्पर है।
- इसमें Cash की कोई झंझट नहीं है, आपको बड़ी मात्रा में पैसा ट्रांसफर करना है तो आप Neft का उपयोग कर सकते है।
- आवश्यकता पड़ने पर अपने बैंक की शाखा से Neft के जरिए ऑफलाइन भी भुगतान कर सकते है।
- हालांकि इसमें भेजने की लिमिट मात्र ₹50 हजार है।
- आपको Neft के जरिए पैसा भेजने या प्राप्त करने के लिए अधिक डॉक्यूमेंट की आवश्यकता नहीं होती।
- पेमेंट होने के बाद आपको मैसेज के जरिए डिटेल मिल जाती हैं।
आपके द्वारा किए गए लेनदेन की सारी हिस्ट्री आप एक क्लिक में चेक कर सकते हैं। आप इस लीगल रिकॉर्ड का इस्तेमाल आवश्यकता पड़ने पर कर सकते हैं।
Transaction charges?
NEFT payment system आपके द्वारा किए गए लेनदेन पर निम्नतम शुल्क लेता है, जो कि इस प्रकार है।
10,000 पर 2.5₹ शुल्क
10 हजार से 1 लाख के बीच के लेनदेन पर ₹5 शुल्क
1 लाख से 2 लाख के लेनदेन पर ₹15 शुल्क
₹2 लाख से अधिक के लेनदेन पर ₹25 शुल्क
Neft का उपयोग कहां कहां किया जा सकता है?
न सिर्फ बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करने के लिए बल्कि ऑनलाइन शॉपिंग तथा घर के अन्य bills, क्रेडिट कार्ड, Emi इत्यादि बिलों के भुगतान हेतु Neft का उपयोग कर सकते हैं।
NEFT money transfer Duration
हालांकि Neft के जरिए किए जाने वाले लेने देन की टाइमिंग, settlement अवधि प्रत्येक बैंक के अनुसार अलग अलग हो सकता है। परंतु सामान्यतः पैसे ट्रांसफर होते ही वह पैसा किसी दूसरे व्यक्ति के खाते में आ जाता है।
हालांकि एक बैंक से दूसरे बैंक में पैसा भेजने में थोड़ा समय लग सकता है।
क्या UPI, Neft से बेहतर है?
यूपीआई को साल 2016 में लांच किया गया था। यह पेमेंट सिस्टम चूंकि नया और बेहतर है इसमें आपको पैसे ट्रांसफर करने के लिए बैंक अकाउंट नंबर, आईएफएससी कोड इत्यादि डिटेल्स की जरूरत नहीं होती।
अतः आप UPI से एक दिन में ₹1 लाख तक किसी के खाते में ट्रांसफर कर सकते है हालांकि आप बड़ा अमाउंट ट्रांसफर करना चाहते हैं तो फिर आप Neft का इस्तेमाल कर सकते हैं।
NEFT, RTGS और UPI में से कौन सा बेहतर है?
- यह तीनों ही ऑनलाइन fund transfer system है RTGS में पेमेंट रियल टाइम बेसिस पर होती है।
- वहीं Neft के जरिए पैसा भेजने में अधिकतम 12 घंटों का समय लग सकता है।
- यू.पी.आई से तत्काल पैसे का भुगतान किया जा सकता है।
- यह एक मोबाइल ऐप है जो अकाउंट पर रजिस्टर मोबाइल नंबर से चलता है।
- इसमें प्रतिदिन की लिमिट 40,000 की होती है अर्थात 1 दिन में ₹40000 आप अपने खाते से यूपीआई के माध्यम से भेज सकते हैं।
- वह भी बिना किसी शुल्क के।
यह भी पढ़ें
Mobile number port kaise karen मोबाइल पोर्ट कैसे करें
निष्कर्ष
तो साथियों आज आपको इस लेख में Neft क्या है? इसके जरिए कैसे लेनदेन करें? इस विषय पर पूरी जानकारी हासिल की होगी। हमें आशा है यह लेख आपके लिए उपयोगी साबित होगा और आप इस जानकारी को शेयर भी करेंगे।