दोस्तों आज में आपको बताऊंगा Website kaise banate hain | आज के समय में वेबसाइट बनाना बच्चों का खेल हो गया है | अब बस समझिए वेबसाइट बनाना दिक्कत वाली बात नहीं है पर आपको यह जरूर सोचना होगा कि उसमें जो पैसे लगेंगे वह कहां से आप लाएंगे | क्योंकि एक बढ़िया वेबसाइट तो आजकल मिनटों में बन जाती है | पर उसके देखभाल और उसके विस्तार के लिए बहुत पैसे लग जाते हैं | और एक ऐसा आदमी जिसको ज्यादा तजुर्बा ना हो इंटरनेट का वह बहुत पैसे खर्च करने के बाद भी कुछ नहीं कमा पाएगा अपनी वेबसाइट से |
आसानी से वेबसाइट बनाना सीखे – Website kaise banate hain
मान लीजिए आपके पास खूब पैसा है और आपने सारा पैसा अपने वेबसाइट के लिए लगा दिया | लेकिन आपने उस Website par मेहनत नहीं करी जो चाहिए वेबसाइट को आगे बढ़ाने के लिए तो आपका सारा पैसा पानी में चला जाएगा |
इसलिए सिर्फ वेबसाइट बनाना ही पूरा खेल नहीं है | परंतु वेबसाइट बनाने के बाद तो खेल आरंभ होता है | अर्थात आपके पास ऐसी क्वालिटी होनी चाहिए जो औरों में नहीं है या आपके पास कोई ऐसा कंटेंट होना चाहिए जो इंटरनेट की दुनिया में अभी उपलब्ध नहीं है सही से और जो तीसरी चीज चाहिए आपको वह लगातार मेहनत करने की क्षमता और लोगों की हेल्प करने की एक बेहतरीन भावना | जब यह तीनो चीजे आपके पास हो तभी आप इंटरनेट की दुनिया में लाखों क्या करोड़ों रुपए कमा सकते हैं |
यह भी जरूर पढ़ें – How to make money online in hindi | ऑनलाइन पैसा कमाने के तरीके
परंतु जो मेन चीज आपको अपने अंदर चाहिए वह है लगातार काम करने का जज्बा और लोगों की सहायता करने की भावना | क्योंकि लोग आप पर तभी विश्वास करेंगे जब आप उनको कुछ ऐसा देंगे या कुछ ऐसा बताएंगे जो उनको और कहीं नहीं मिल रहा | तभी लोग आपके पास आएंगे और आपके अन्य संसाधनों को भी इस्तेमाल करेंगे |
दोस्तों सबसे पहले आप को समझना होगा कि आपको वेबसाइट क्यों बनानी है ?
और इसका मकसद क्या है ?
अगर आपको समझ में आ जाता है कि आपको क्यों वेबसाइट बनानी चाहिए | अगर आपको कुछ समझाने में मजा आता है | या लोगों की सहायता करने का मन है | और आप पैसे पर इतना ध्यान नहीं देते | तो आप को वेबसाइट जरूर बनानी चाहिए | क्योंकि अगर आप लगातार मेहनत कर सकते हैं और आपके पास कंटेंट भी अच्छा खासा है और यूनिक है जो औरों के पास नहीं है | तो आपको यहां सफलता पाने से कोई नहीं रोक सकता | आप बस यहां पर लगातार काम करते रहे | और फिर आप देखेंगे कि आप कुछ ही महीनों में इंटरनेट के राजा बन गए हैं |
दोस्तों अब मैं मान लेता हूं कि आपको यह समझ में आ गया होगा कि आपको वेबसाइट क्यों बनाने चाहिए | और क्यों नहीं बनाने चाहिए | तो अगर आपका जवाब है कि हां मुझे वेबसाइट बनानी चाहिए |
तो आप आगे बढ़ सकते हैं क्योंकि अब मैं आपको बताने वाला हूं की वेबसाइट बनाते कैसे हैं | फ्री में भी और पैसे वाली भी |
फ्री वाली वेबसाइट सिर्फ दिखावे के लिए होती है |
वह सिर्फ आप लोगों को दिखा सकते हैं उससे आप इतना पैसा नहीं कमा सकते या वह रेस्पेक्ट इंटरनेट पर हासिल नहीं कर सकते | जो आप पैसे वाली वेबसाइट से बड़े आराम से कर सकते हैं अगर आपके अंदर जज्बा है तो |
तो दोस्तों मैंने आपको दोनों तरीके बताए हैं |
आपको जो अच्छा लगे या आपके लिए जो अच्छा हो वह इस्तेमाल करें |
सबसे पहले मैं आपको बताने वाला हूं कि फ्री की वेबसाइट हम कैसे बनाते हैं ( Free
me Website kaise banate hain )
दोस्तों आपको अगर फ्री की वेबसाइट बनानी है तो आपको एक वेबसाइट Freenom.com पर जाना होगा | और वहां जाकर रजिस्टर करवाना होगा | और फिर आप वहां से एक उसी का डोमेन खरीद सकते हैं बिल्कुल मुफ्त |
जैसे कि नॉर्मल आपको डोमेन देखने को मिलते होंगे डॉट कॉम या डॉट इन | लेकिन इस वेबसाइट पर आपको सिर्फ डॉट tk या अन्य 2 शब्दों वाली वेबसाइट या डोमिन मिलेगा | जिसका सिर्फ इतना इस्तेमाल होगा कि आप लोगों को दिखा सकते हैं या सिर्फ उन लोगों को दिखा सकते हैं जो आप से जुड़े हुए हैं | बाकी यह उस हद तक लोगों द्वारा विश्वसनीय नहीं होती क्योंकि लोग डॉट कॉम जैसी वेबसाइट पर भरोसा करते हैं ना कि ऐसी वेबसाइट पर जो डॉट कॉम से अलग हो |
तो इसका यही नुकसान है और साथ ही साथ यह वेबसाइट आपको सिर्फ 1 साल के लिए ही मिलेगी | और उसके बाद आपको पैसे देने होंगे | लगभग ₹500 के बराबर |
इस तरीके से आपकी वेबसाइट बन सकते हैं मुफ्त में |
दोस्तों अब जो मैं तरीका बताने जा रहा हूं | वह एक बेहतरीन तरीका है एक बढ़िया वेबसाइट बनाने का | परंतु इसमें आपके पैसे बहुत लग जाएंगे | मैं आपको इसमें सब बताने वाला हूं क्योंकि मेरे को अच्छा खासा तजुर्बा है वेबसाइट बनाने का | और मैं आपको यहां पर कोई भी फालतू कुछ नहीं बताऊंगा | और सिर्फ वही बात बताऊंगा जो आपके लिए जरूरी है | और आपको जान लेनी चाहिए वेबसाइट बनाने के लिए |
और यहां पर मैं आपको सब चीजों का सही रेट बताऊंगा ताकि आप सोच सके कि आपको आगे क्या करना है |
तो चलिए दोस्तों शुरू करते हैं
आपको Website बनाने के लिए सबसे पहले एक डोमेन चाहिए होता है और साथ ही साथ एक hosting चाहिए होती है |
डोमेन (domain) क्या होता है ? और ये क्यों जरुरी है वेबसाइट बनाने के लिए ?
दोस्तों डोमेन नेम का मतलब होता है आपके वेबसाइट का नाम | मतलब कि जो आप वेबसाइट खरीदना चाहते हैं उसका नाम | आपको पहले सोच लेना होगा फिर आपको Godaddy.com पर साइन इन करना होगा | फिर आपको वहां सर्च करना होगा आपका सोचा हुआ नाम जो आप चाहते हैं | अगर वह नाम आपको मिल जाए तब तो बहुत बढ़िया पर अगर आपको ना मिले तो आपको फिर से कोई दूसरा नाम सोचकर सर्च करना होगा |
वहां पर एक और खासियत आपको मिलेगी कि आपको वहां नीचे कई ऑप्शन दिखाया जाएगा |
मतलब की ऐसे डोमेन नेम दिखाए जाएंगे जो आपके सोचे हुए नाम से मेल खाएगा |
अगर आपको इनमे से कोई पसंद आता है तो आप वह भी खरीद सकते हैं |
डोमेन नेम सेलेक्ट करने के बाद आपको Add to Cart वाला आप्शन दबाना होगा |
और उसके बाद आपके सामने पेमेंट करने वाला ऑप्शन आएगा | तो आपको वहां पर पेमेंट कर देनी है |
इस तरीके से आप के नाम पर आपका डोमेन नेम रजिस्टर हो जाएगा |
उसके बाद आपको एक होस्टिंग लेनी होगी |
होस्टिंग (Hosting) क्या होती है ? और ये क्यों जरुरी होती है ?
दोस्तों hosting मतलब होता है एक ऐसी जगह इंटरनेट पर जहां आपका लिखा हुआ या कुछ भी जो आप वेबसाइट पर करते हैं वह सब वही स्टोर किया जाता है | अब जैसे कि मैं यह पोस्ट लिखा हूं और जो यह आप यहां पढ़ पा रहे हैं वह इसी वजह से कि यह इंटरनेट पर स्टोर है | मतलब की होस्टिंग में |
तो दोस्तों hosting खरीदे बगैर आप वेबसाइट पर कुछ भी नहीं कर सकते |
खाली वेबसाइट का नाम ही आपके पास होगा बस |
दोस्तों अब आपके मन में आ रहा होगा कि होस्टिंग हम कहां से खरीदें और कितने तक की वह मिल जाएगी | तो आप चिंता मत करिए आपको कुछ देर में सब पता चल जाएगा |
होस्टिंग खरीदने की सबसे बढ़िया जगह है Hostgator.com |
दोस्तों मैं भी यहीं से होस्टिंग खरीदता हूं |
बल्कि बड़ी बड़ी कंपनियां भी यहीं से होस्टिंग खरीदती है |
यहां से खरीदना इसलिए फायदेमंद है क्योंकि यहां पर सबसे सस्ती होस्टिंग दी जाती है | और वह भी फुल सेफ्टी के साथ |
तो यहां से आप आंख मूंदकर वेबसाइट के लिए होस्टिंग खरीद सकते हैं |
अब बात करते हैं पैसे की —
होस्टिंग भी कई तरह की होती है
पहला है बेसिक होस्टिंग
दोस्तों यह होस्टिंग सबसे सस्ती होती है | हम जैसे छोटे ब्लॉगिंग करने वालों के लिए बहुत बढ़िया है |
इसमें एक नुकसान होता है कि आप सिर्फ एक ही वेबसाइट को जोड़ सकते हैं | मतलब कि एक ही डोमेन नेम के साथ ही यह वर्क करेगा | बहुत सारे domain नेम के साथ नहीं |
इसमें आप एक लिमिट मैं ही डाटा स्टोर कर सकते हैं |
दूसरा है मीडियम होस्टिंग
यह उन लोगों के लिए बढ़िया है जिनकी एक से ज्यादा domain name पर बिजनेस हो रहा है | म
तलब की जो बहुत सारी वेबसाइट एक ही समय पर चलाना चाहते हैं | दोस्तों इस प्लान की एक और खासियत है |
इसमें आपको अनलिमिटेड डाटा स्टोर करने की सुविधा दी जाती है |
स्पीड भी बहुत बढ़िया होती है |
दोस्तों जो तीसरा प्लान है वह है एडवांस होस्टिंग
यह प्लान बड़ी-बड़ी कंपनियों के लिए होता है |
जिसमें कि उन्हें हर तरीके से सुविधा दी जाती है | पर यह सबसे महंगी होती है |
और हम जैसे नॉर्मल लोगों के लिए इसका खर्चा उठाना आसान नहीं होता |
इसमें आप जितना चाहे उतना होस्ट कर सकते हैं |
मतलब कि अनलिमिटेड डाटा दिया जाता है |
आप अनलिमिटेड वेबसाइट जोड़ सकते हैं |
आप कितना भी वेबसाइट पर कुछ भी डालो लेकिन आपकी वेबसाइट स्लो नहीं होगी |
यह इनकी सबसे बड़ी खासियत है |
डोमेन और होस्टिंग लेने के बाद क्या करें ?
दोस्तों सिर्फ डोमेन नेम लेने से और होस्टिंग लेने से काम नहीं हो जाता |
यह सब करने के बाद आपको एक और चीज करनी होती है |
अब आपको वेबसाइट पर काम भी करना होगा |
जिसके लिए आपको कुछ और चीजों की भी आवश्यकता होगी |
जिन चीजों की आवश्यकता होगी वह सब मैं नीचे बताने जा रहा हूं ध्यान से पढ़ते जाइए और उन्हें फॉलो करिए अर्थात समझिये और उसका पालन करिए |
होस्टिंग में वर्डप्रेस नाम का सॉफ्टवेयर इनस्टॉल करें
दोस्तों आपको सबसे पहले अपनी होस्टिंग में वर्डप्रेस नाम का सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करना होगा |
यह सॉफ्टवेयर की मदद से आप अपनी वेबसाइट पर जो भी काम करेंगे वह लोगों को दिखेगा | अर्थात अगर यह सॉफ्टवेयर ना हो तो आप वेबसाइट पर कुछ दिखाई ही नहीं पाएंगे लोगों को |
आपको एक थीम भी चुन नी होगी
वर्डप्रेस इंस्टॉल word press करने के बाद आपको अपनी एक थीम चुन नी होगी |
जो आपकी वेबसाइट के लिए बढ़िया हो | मतलब कि जो कंटेंट आप अपनी वेबसाइट पर डालेंगे उससे मिलता जुलता ही थीम भी आपको लगाना पड़ेगा |
ताकि लोग जो आपकी वेबसाइट पर आएं उन्हें अच्छा लगे |
थीम कई प्रकार की होती है और वह फ्री में भी मिलती है और पैसों में भी |
जो फ्री में मिलती है उसका नुकसान यह है कि आप उसको एक हद तक ही कस्टमाइज़ कर सकते हैं |
उसमे पुरे फीचर दिए हुए नहीं होते हैं |
जो पैसे वाली थीम होती है उसमें आपको सभी तरीके की फैसिलिटी मिलती है |
सपोर्ट भी मिलता है | एक थीम की लागत लगभग 3500 से 4000 के बराबर होती है | तो आप मेरी नजर में शुरुआत में फ्री का ही थीम इस्तेमाल करें |
थीम वगैरा चुन लेने के बाद आपको उसे एक्टिवेट करना है | और बस अब आपको पोस्ट लिखने स्टार्ट कर देने हैं | या फिर अगर आप अपना कोई बिजनेस वेबसाइट बना रहे हैं तो आप उसके हिसाब से कस्टमाइज़ कर सकते हैं |
कंटेंट डाल सकते हैं जो आकर्षक हो और आप के दर्शकों के लिए बढ़िया हो |
यह भी पढ़ें
मूवी डाउनलोड करना सीखे
Extramovies 2020 – New Bollywood and Dubbed Movies
Khatrimaza – Bollywood, Hollywood and South movies download
Worldfree4u New link – Download 300 mb Movies
Bolly4u 2020 – Download Latest Movies in HD Quality
MARKETING
Full website kaise banate hain
HOW TO MAKE MONEY ONLINE
Affiliate marketing se kamane ka poora tarika
Dailymotion se paisa kamana seekhe
Online paisa kamane ke kuch tarike
SEO
Seo kya hai Full Information In Hindi
Blog post kaise rank kaise karein
Hindi jankari
Mobile number port kaise karen मोबाइल पोर्ट कैसे करें
Cheap and best phone under 10000 Rs
अंतिम महत्त्वपूर्ण शब्द
दोस्तों वेबसाइट खरीदना और बनाना बहुत आसान काम है |
परन्तु आपको यह समझना होगा की आपको वेबसाइट क्यों बनानी है |
इंटरनेट पर और बहुत से तरीके हैं पैसा कमाने के बिना पैसा लगाए |
अगर आपके पास कंटेंट अच्छा नहीं है तो आपको वेबसाइट वगेरा में पैसा लगाकर कोई फायदा नहीं | सिर्फ पैसा मत देखिये | ये भी देखिए की इसके पीछे कितनी म्हणत लगती है और कितना दिमाग लगता है | अगर आप में जज्बा है कुछ करने का किसी की मदद करने का तब ही वेबसाइट में पैसा लगाएं वर्ना नहीं |
Our social handles